विधायक नवतेज चीमा ने किया दाना मंडी तलवंडी चौधरियां का निरीक्षण
भास्कर संवाददाता| तलवंडी चौधरियां
हलका सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा ने सब डिविजन के ग्रामीण क्षेत्र की दाना मंडियों का औचक निरीक्षण किया। वहीं आढ़तियों व किसानों को पेश आ रही मुश्किलों संबंधी जानकारी हासिल की। चीमा ने सब डिविजन ग्रामीण क्षेत्र की सबसे बड़ी दाना मंडी तलवंडी चौधरियां में आढ़तियों को पेश आ रही मुश्किलों संबंधी पूछा तो आढ़तियों ने कहा कि उन्हें मंडी में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही है। किसान सूखी फसल की मंडी में ला रहे है। लेकिन ट्रांसपोर्ट की ओर से काफी मुश्किलें खड़ी की जा रही है। जिस कारण आने वाले समय लिफ्टिंग न होने कारण जहां आढ़तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं किसान जत्थेबंदियों को संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस समस्या संबंधी नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब की कैप्टन सरकार का भी वायदा है कि मंडियों में किसानों को रात नहीं काटने दिया जाएगा। वहीं किसानों की उनकी फसल की अदायगी खरीद एजेंसियों द्वारा जल्द ही कर दी जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम डा. चारुमिता, संजीव दत्ता, हरजिंदर सिंह, राकेश रॉकी, नरेश, प्रमोद शाह, बलविंदर सिंह नड्डा, जसबीर सिंह गोपी, नरेश गांधी, सवरण सिंह, मुख्तयार सिंह, सतिंदर चीमा, लक्की नैय्यर, रवि, हरनेक सिंह, बख्शीश सिंह, गुलजार सिंह नड्डा व अन्य मौजूद थे।
दाना मंडी तलवंडी चौधरियां का निरीक्षण करते हुए विधायक नवतेज सिंह चीमा साथ में एसडीएम डा. चारुमिता। -भास्कर