तलवंडी चौधरियां | नौजवान सभा अमरकोट की ओर से हजरत पीर बाबा मोहम्मद शाह का वार्षिक मेला मनाया गया। दरगाह पर चादर और झंडा चढ़ाने की रस्म दरगाह के मुख्य सेवादार मक्खन सिंह ने अदा की। इस दौरान साईं सुखजीत सिंह बाबा जोगी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर कमल सहोता, शकील बिल्ला, सूरत सिंह, बख्शीश सिंह, बलविंदर सिंह मौजूद थे।