खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगी, हादसा टला
जमीतपुरा. गैस सिलेंडर में लगी आग, इसके बाद लोगों ने दमकल को फोन किया।
भास्कर न्यूज | जमीतपुरा
कस्बे में रविवार शाम 6 बजे खाना बनाते समय रामराज जाट के घर पर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर मोहल्ले वालों को इसका पता लगा। उन्होंने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं बुझ पाई। लोगों ने तालेड़ा स्थित गैस एजेंसी को फोन किया, इस पर एजेंसी टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। सिलेंडर में आग लगने से मकान मालिक रामराज जाट के घर में पंखा, बोर्ड आदि घरेलू सामान राख हो गए। समय रहते आग पर काबू पाने से भारी नुकसान होने से बचाया। इस दौरान मौके पर पुलिस जाप्ते के साथ पहुंची।