पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी ने लहसुन की जगह गेहूं की गिरदावरी जारी की

पटवारी ने लहसुन की जगह गेहूं की गिरदावरी जारी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते कस्बे सहित क्षेत्र के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में रबी की फसल में पटवारी द्वारा लहसुन के स्थान पर गेहूं की गिरदावरी किसानों को दी जा रही है। जिसके चलते किसानों को गिरदावरी को दुरुस्त करवाने के लिए तालेड़ा तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सुवासा निवासी सत्यनारायण मेघवाल के खसरा संख्या 751 रकबा 4.15 बीघा, खसरा संख्या 1692 रकबा 1.10 बीघा व खसरा संख्या 1835 रकबा 3.17 बीघा में लहसुन की बुआई की थी। जिसे समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए 4-5 दिन पूर्व लहसुन की गिरदावरी लेने तालेड़ा गया। उसे लहसुन के स्थान पर पटवारी ने गेहूं की गिरदावरी थमा दी। पटवारी ने बताया कि रिकाॅर्ड में इनके खेत में गेहूं की फसल दर्शाया गया है। इस आधार पर मैंने गिरदावरी जारी की है, लेकिन किसान को गिरदावरी के अभाव में अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर न बेचकर मजबूरन मंडी में औने-पौने दाम में बेचना पड़ेगा। क्षेत्र में ऐसे ही सत्यनारायण मेघवाल को लहसुन की जगह गेहूं की, बृजसुंदर शर्मा को गेहूं की जगह लहसुन की व नारायण शर्मा को लहसुन की जगह गेहूं की गिरदावरी जारी करने के मामले सामने आए है।

कानूनगो से ठीक कराएं गलती: तहसीलदार

तालेड़ा तहसीलदार रघुवीर मीणा ने बताया की रिकाॅर्ड में पटवारी द्वारा रबी की फसल की जानकारी चढ़ाई गई थी। उसी आधार पर प्रशिक्षु पटवारी गिरदावरी जारी कर रहा है। किसानों को अपनी गिरदावरी में कोई भी गलती नजर आती है तो वो कानूनगो से संपर्क कर अपनी गिरदावरी को दुरुस्त करवा सकता है।

खबरें और भी हैं...