तालेड़ा में देवसेना ने विरोध जताया
तालेड़ा। देवराज गोचर प्रकरण में एसडीएम को ज्ञापन देते देवसेना सदस्य।
तालेड़ा| जलदाय विभाग कर्मचारियों द्वारा कांग्रेस नेता व पार्षद पति देवराज गोचर के साथ मारपीट करने के मामले में विरोध जताया।
देवसेना तहसील अध्यक्ष हनुमान गुर्जर के नेतृत्व में समाज के नवयुवकों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। देवसेना संगठन मंत्री दिनेश गुर्जर, हरि गुर्जर, विजय गुर्जर, अाकाश, गोविंद, गोपी, गोलू, लोकेश, जितेंद्र ने कार्रवाई नहींं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गुर्जर समाज अध्यक्ष महावीर गुर्जर ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को निलंबित करने की मांग की है।