तलेन | ग्राम पंचायत भीलखेड़ा में अखिल एकता जन कल्याण समिति मप्र द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मप्र शासन की जनकल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। शिविर में मौजूद ग्रामीणों को समिति के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी ने एक दिन समाधान योजना के बारे में बताया गया। इसमें लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आपके से लाभ लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय जाति मूल निवासी, राष्ट्रीय परिवार सहायता, राज्य बीमारी सहायता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस रिपोर्ट, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि सभी के लिए लोक सेवा केंद्र में आवेदन कर सकते हैं। शिविर में उपस्थित गौ सेवा प्रकोष्ठ के समिति के जिलाध्यक्ष संत काशीराम महाराज ने गौ सेवा करने ग्रामीणों को प्रेरित किया।