पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा झाबुआ ग्रामीण की शाखाओं में लोन वितरण एवं ग्राहक मिलन सम्मेलन का आयोजन

नर्मदा झाबुआ ग्रामीण की शाखाओं में लोन वितरण एवं ग्राहक मिलन सम्मेलन का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदा झाबुआ ग्रामीण की शाखाओं में लोन वितरण एवं ग्राहक मिलन सम्मेलन का आयोजन

भास्कर संवाददाता | तलेन

नगर की नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में लोन वितरण और ग्राहक सम्मेलन आयोजित किया। इस मौके पर बैंक ने समय से लोन चुकाने वाले ग्राहकों को शील्ड देकर सम्मानित किया।

साथ ही 50 लाख के लोन मौके पर स्वीकृत किए। बैंक प्रबंधक आरके शर्मा ने बताया कि हमारी बैंक में आप सभी लोगों के सहयोग से व्यापार बढ़ जा रहा है। साथ ही आपके बैंक पर विश्वास के कारण हमारी शाखा निरंतर प्रगति कर रही है। जिससे जरूरतमंद लोगों को हम कम समय में लोन उपलब्ध करा पा रहे हैं।

इस अवसर पर सुनील सहगल ने बैंक की सुविधाओं की प्रशंसा की। पूर्व सरपंच कुमेरसिंह यादव ने बैंक में समय पर काम होने की बात कही। इस मौके पर सहायक मैनेजर दिनेश गुप्ता, शाहरुख खान, प्रेम यादव, प्रेमसिंह, घनश्याम बैरागी आदि मौजूद रहे।

शाल-श्रीफल से किया ग्राहकों का सम्मान कर

छापीहेड़ा में नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में ग्राहक मिलन समारोह रखा गया। इसमें बैंक के वरिष्ठ ग्राहक द्वारका प्रसाद टांक, विट्ठल जायसवाल को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। वहीं लोन चुकाने वाले ग्राहक भी सम्मानित हुए। ग्राहक प्रेमबाई बैरागी छापीहेड़ा, बजेसिंह दुंधाखेड़ी, नरेंद्र शर्मा छापीहेड़ा व मां दुर्गा स्वसहायता समूह दुंधाखेड़ी का शाखा प्रबंधक अजित जोशी व स्टाफ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

नए ग्राहकों के पांच लाख के लोन स्वीकृत

खुजनेर में नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में आयोजित लोन वितरण एवं ग्राहक सम्मेलन में प्रबंधक हरिओम राठौर ने नियमित समय पर अपना लोन चुकाने वाले ग्राहकों का सम्मान किया। वहीं शासन की अन्य योजनाओं के तहत करीब पांच लाख रुपए के नए लोन ग्रामीण को वितरित किए। उन्होंने ग्राहकों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। इस मौके पर एसएस बेस, कैशियर खुशाल सिंह दांगी, रामबाबू व स्टाफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...