पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नो बेहराम शेर सिंह वाला गांव के किसान ने की आत्महत्या

नो बेहराम शेर सिंह वाला गांव के किसान ने की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरु हर सहाए

सरकार की कर्जमाफी किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। दो दिन पूर्व तलवंडी भाई क्षेत्र के एक किसान ने कर्ज के चलते आत्महत्या की थी तो रविवार को गुरु हर सहाए क्षेत्र में ऐसी घटना हो गई।

गुरु हर सहाए के गांव नो बेहराम शेर सिंह वाला के नौजवान सुखदियाल सिंह (22) पुत्र जंगीर सिंह ने जहरीली दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुखदियाल की पांच बहन और 2 साल का बच्चा व प|ी है। परिजनों ने बताया कि सुखदियाल इतना बड़ा परिवार और ऊपर से कर्जे से परेशान रहता था। इनके पास सिर्फ 3 एकड़ जमीन थी। जिस कारण उसने जहरीली दवाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विधायक के सचिव दुख सांझा करने पहुंचे और उनके परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पंजाब सरकार की और से उनको आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी। (राजू चलाना)

शोक व्यक्त करते परिजन व लोग।

खबरें और भी हैं...