तलवंडी भाई में पोषण अभियान शुरू
तलवंडी भाई |सामाजिक सुरक्षा व महिला और बाल विकास विभाग भारत सरकार का पोषण अभियान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यहां सनातन धर्मशाला में समारोह करवाया गया। इसमें जसमेल सिंह गहरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर अमरजीत कौर ने स्वागती शब्द कहते हुए पोषण अभियान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी। इस समय रूप लाल वत्ता, तरसेम सिंह मल्ला, संतोश कुमार मंगला इत्यादि ने भी विचार रखे। समागम में लड़कियों के जन्म की खुशी में केक काटा गया व 0 से 05 महिनों की लड़कियों को सम्मानित किया गया और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार बांटा गया। कन्या भ्रूणहत्या और अन्य सामाजिक विषयों पर नाटक, कोरियोग्राफी पेश की गई। इस समय राजिंदर छाबड़ा, मनजीत सिंह ढिल्लों, चिमन लाल अरोड़ा, राजिंदरपाल सिंह छिंदा, कुलविंदर सिंह, राकेश, धर्म सिंह कौंसलर, सोनिया, आशापाल कौर मौजूद थे।(संदीप)