बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संबंधी समारोह आज
तलवंडी भाई| महिला और बाल विकास विभाग की ओर से 14 अप्रैल को सनातन धर्मशाला तलवंडी भाई में राष्ट्रीय पौष्टिक आहार और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान तहत समारोह करवाया जा रहा है। बीडीपीओ घल्लखुर्द अमरजीत कौर ने ताज पैलेस में आंगनबाड़ी वर्कर्स से बैठक करते समय यह जानकारी दी। इस मौके पर आशा पाल, उर्मिला रानी, सोनिया, कश्मीर सिंह, जसप्रीत कौर, हरभिंदर कौर आदि थे।(संदीप)