तलवंडी भाई में गेहूं की खरीद शुरू
तलवंडी भाई |सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से तलवंडी भाई में गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। डीसी रामवीर और कांग्रेस नेता जसमेल सिंह गहरी ने अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का उद्घाटन किया। उन्होंने गेहूं की बोली लगा कर किसानों का मुंह मीठा करवा कर खरीद शुरू करवाई। ब्लाक कांग्रेस प्रधान रूप लाल वत्ता और आढ़तिया यूनियन प्रधान अमृत लाल छाबड़ा ने आढ़तियों को आने वाली मुश्किलें के बारे में बताया।