फिल्म पर पाबंदी की मांग
तलवंडी भाई |नानक शाह फकीर फिल्म की रिलीज को लेकर सिख जत्थेबंदियों में भारी रोष पाया जा रहा है। स्थानीय इलाके से संबंधित सिख जत्थेबंदी के प्रतिनिधियों द्वारा यहां रेलवे फाटक पर एकत्रित होकर नानक शाह फकीर फिल्म पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। इस समय सतवंत सिंह माणक, सुखचैन सिंह खालसा, जसप्रीत कौर, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, खालसा प्रविंदर सिंह, भुपिंदर सिंह, जगदेव सिंह, सुखदेव सिंह, परमजीत सिंह, हरनेक सिंह, जसविंदर सिंह इत्यादि ने सरकार से मांग की कि नानक शाह फकीर फिल्म पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाए व सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाए। इस समय उन्होंने फिल्म निर्माता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।(संदीप खुल्लर)