तरसेम सिंह मलां नगर कौंसिल के अध्यक्ष चुने गए
भास्कर संवाददाता | तलवंडी भाई
नगर कौंसिल तलवंडी भाई में मंगलवार को एसडीएम कम कनवीनर हरजीत सिंह संधू की देखरेख में एक विशेष मीटिंग बुलाकर तरसेम सिंह मल्ला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में कौंसलर संतोश कुमारी बांसल, राजिंदरपाल सिंह छिंदा, तरसेम सिंह मल्ला, करमजीत कौर, धर्म सिंह, कौंसलर भजन सिंह सयाण, मक्खन सिंह , जसविंदर कौर, रणजीत सिंह बराड़, पूनम रानी के अलावा ईओ गौरव शर्मा, इंस्पेक्टर मोती लाल मोहित, दिलबाग सिंह, अशोक कुमार, कुलजीत सिंह मौजूद रहे। इस समय हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान कौंसलर भजन सिंह ने अध्यक्षता करते हुए तरसेम सिंह मल्लां का नाम पेश किया जिसकी ताकीद कौंसलर मक्खन सिंह ने की जिसके बाद मीटिंग में उपस्थित सभी कौंसलरों ने हाथ खड़े कर तरसेम सिंह मल्लां का समर्थन किया व उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। इससे पहले नगर कौंसिंल के पूर्व अध्यक्ष रुपिंदर सिंह को स्थानीय सरकार विभाग की ओर से नगर कौंसिल के जनरल हाउस का मीटिंग का न करने के अलावा अन्य दोष लगाते हुए पद से हटा दिया गया था परंतु नगर कौंसिल की ओर से हटाए जाने के बाद अध्यक्ष रुपिंदर सिंह मोनू की ओर से विभाग के इस निर्णय को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है जिसकी सुनवाई 18 मई को होनी है। जिक्रयोग है कि टकसाली अकाली परिवार से संबंधित रहे तरसेम सिंह मल्ला पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। जिसके चलते चुनाव दौरान नगर कौंसिल पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। मौके पर विधायक सत्कार कौर के पति जसमेल सिंह लाडी गहरी, रूप लाल वत्ता प्रधान ब्लाक कांग्रेस, गुरदीप सिंह, राजिंदर छाबड़ा, बलजीत सिंह, राकेश कुमार, तरसेम वत्ता, जगदीप सिंह, हरमीत संधू, जसवीर सिंह व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। (संदीप खुल्लर)
अध्यक्ष तरसेम सिंह मल्ला अपने साथी कौंसलरों व समर्थकों के साथ।