363 छात्रों को लगे खसरा-रुबेला रोकथाम के टीके
भास्कर संवाददाता|तलवंडी भाई
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी भाई में खसरा-रुबेला टीकाकरण किया गया। इस समय जानकारी देते स्कूल प्रिंसिपल चमकौर सिंह सरा ने बताया के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूल में टीकाकरण करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसके तहत 363 छात्रों के एमआर के टीके लगाए गए। उन्होंने बताया के लोगों के अंध विश्वास और अफवाहों के बावजूद भी स्कूल में 97 प्रतिशत टीके लगवाने में सफलता हासिल की है। इस समय समूह टीके लगवाने वाली छात्रों को डाइट में केले भी दिए गए और पेन भेंट किए गए।