पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जत्थेदार मंड ने जस्टिस रणजीत सिंह को फर्जी कमीशन बताया

जत्थेदार मंड ने जस्टिस रणजीत सिंह को फर्जी कमीशन बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कोट करोड़ कलां में गुरुद्वारा आश्रम संत बाबा जंगीर सिंह में पहुंचे जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड, जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल व संत गुरदेव सिंह कोट करोड़ ।

भास्कर संवाददाता| तलवंडी भाई

पंजाब सरकार की ओर से धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी मामलों के लिए गठित किया गया जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन फर्जी कमीशन है। यह कमीशन श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की बेअदबी की घटनाओं की जड़ तक पहुंचने की बजाए इन मामलों पर महज परदापोशी कर रहा है। यह विचार सरबत खालसा की ओर से बनाए श्री अकाल तख्त साहब के कार्यकारी जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड ने गांव कोट करोड़ कलां में गुरुद्वारा आश्रम संत बाबा जंगीर सिंह में अपने विचार रखते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर जत्थेदार बलजीत सिंह खालसा दादूवाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की बेअदबी की घटनाओं का असल अपराधी न पकड़े जाने के कारण सिख कौम को बादल सरकार की तरह कैप्टन सरकार पर भी विश्वास नहीं रहा। जिस कारण 1 जून को बरगाड़ी में सिख संगत का सम्मेलन कर अगले संघर्ष की रूप रेखा पर विचार किया जाएगा। इस दौरान सतनाम सिंह कोट करोड़, रेशम सिंह, बलविंदर सिंह कोट करोड़, भाई खड़कणा सिंह आदि मौजूद थे।

कहा-बेअदबी की घटनाओं की जड़ तक पहुंचने की बजाए की जा रही है परदापोशी

खबरें और भी हैं...