तलवंडी भाई| तलवंडी भाई के एक डॉक्टर ने करीब एक लाख रुपए के कीमत वाले सोने के आभूषण उसके असली मालिक को सौंप कर ईमानदारी का परिचय दिया है। डॉ. गुलशन मनचंदा ने बताया कि कुछ दिन पहले उनको अपनी दुकान के समक्ष ट्रक यूनियन के गेट पास एक छोटा पर्स मिला जब उन्होंने उसको खोलकर देखा तो उसमें एक सोने का कड़ा, एक चैन, झुमके और कांटे थे, जिसका वजन करीब 44 ग्राम था। उन्होंने इस बाबत सोशल मीडिया की मदद से इसके मालिक की खोज शुरू कर दी और भुपिंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह वासी चोटिया कलां जिला मोगा ने इस संबंधी संपूर्ण निशानी सही बता दी, जिसके चलते यह सोना शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में उनको सौंप दिया गया। इस समय राजिंदरपाल सिंह कौंसलर, परमिंदर सिंह चौहान, दर्शन सिंह कंडा मुखी निरंकारी भवन तलवंडी भाई, नवजोत विक्की, मलकीत सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।