आसिफा को इंसाफ दिलाने के लिए शहर में कैंडल मार्च निकाला
तलवंडी भाई|8 साल की आसिफा से हुए गैंग रेप के बाद की हत्या में आसिफा को इंसाफ दिलाने के लिए शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस समय शहर निवासी जिसमे बड़ी गिनती में महिलाओं, लड़कियों व युवा वर्ग नए बस स्टैंड में बने शहीद भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु पार्क में एकत्रित हुए व आसिफा की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गए। जिसके बाद हाथ में कैंडल और लोगो लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च नए बस स्टैंड से शुरू होकर, जीरा रोड, पुराना बस स्टैंड, रेलवे फाटक, नेहरू रोड, तहसील रोड , नगर कौंसिल रोड से होता हुआ शिव चोक पर जाकर समाप्त हुआ । इस समय प्रदर्शनकारियों में रूप लाल वता, राकेश कायत, इकबाल सिंह, भूपिंदर सिंह, रमन अरोड़ा, लवली कालसी, इकबाल सिंह, राजबीर सिंह, मनप्रीत सिंह , सूखा लाहौरिया, मनप्रीत कौर, आरती, सोफ़िया संदल, रिया अरोड़ा, रचना रानी, पीहू, नविता रानी, अनिशा रानी, जोनी अरोडा, वरिंदर सिंह, हरमन भंगू , अनमोल सिंह मौजूद थे।