भास्कर संवाददाता| तलवंडी साबो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि ग्रंथी व अखंड पाठी सिखी प्रचार का मुख्य धूरा हैं, जिनकी गुरुबाणी के उच्चारण की बारीकियों से जागरूक होना बहुत जरूरी है। वह तख्त श्री दमदमा साहिब में एक महीने से चल रहे गुरुबाणी पाठ बौद्ध समागम की समाप्ति के मौके पर गुरुद्वारा जंडसर साहिब में रखे गए सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि गांवों, शहरों व कस्बों में सेवा निभा रहे हर ग्रंथी व अखंड पाठी को गुरुबाणी के शुद्ध उच्चारण की शिक्षा देना शिरोमणि कमेटी का मुख्य लक्ष्य है, जिसको पूरा करने के लिए विशेष निती बनाई गई है। जबकि हर जिले में पाठ बौद्ध समागम होंगे व अगला समागम 1 जून को श्री मुक्तसर साहिब में शुरू होगा। उन्होंने गुरुबाणी पाठ बौद्ध समागम में गुरुबाणी का ज्ञान लेने वाले ग्रंथियों व अखंड पाठियों को गुरु बख्शीश सिरोपा, प्रमाण पत्र व 51-5100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरुबाणी के शुद्ध उच्चारण के लिए ग्रंथी अखंड पाठी सिंहों को जानकारी देने के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा शुरू की गई मुहिम समय की जरूरत है। इससे पहले रागी जत्थों ने गुरुबाणी कीर्तन किया व समाप्ति की अरदास की। जबकि स्टेज की भूमिका प्रचारक भाई सरबजीत सिंह ने निभाई। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी अतुंग मेंबर गुरतेज सिंह ढढ्ढे, बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला, मेंबर गुरप्रीत सिंह झब्बर, बाबा छोटा सिंह बुंगा मस्तुआणा, शिरोमणि कमेटी के अतिरिक्त सचिव बलविंदर सिंह जोड़ा सिंह, मैनेजर करन सिंह, सुमेर सिंह बादिया आदि उपस्थित थे।
अखंड पाठियों को प्रमाण पत्र और 5100 रुपए देकर किया सम्मानित
तख्त श्री दमदमा साहिब में गुरुबाणी पाठ बोद्ध समागम की समाप्ति पर गुरुद्वारा जंडसर साहिब में करवाया सम्मान समारोह ।