पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठेका आधारित अध्यापकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

ठेका आधारित अध्यापकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु काशी यूनिवर्सिटी में काम करते ठेका आधारित कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए।

भास्कर संवाददाता| तलवंडी साबो

पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के गुरू काशी नेबर हुड कैंपस तलवंडी साबो में कई सालों से ठेका आधारित काम कर रहे अध्यापकों की तरफ से चौथे दिन हड़ताल ने ओर कड़ा रूख धारण कर लिया है। अध्यापकों ने उनकी मांगों न माने जाने तक संघर्ष जारी रखने का फैसला लिया है। ठेका आधारित अध्यापकों की तरफ से आज गुरु काशी कैंपस के यादविन्दरा काॅलेज आफ इंजी में हड़ताल की गई। प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने कहा कि उनको 21600 रुपए महज एक मुश्त तनख्वाह पिछले 8-9 सालाें से मिल रही है। इस महंगाई के दौर में वह अपने परिवार की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे। उन्होंने मांग की कि उनकी तनख्वाह में विस्तार किया जाए, रेगुलर स्टाफ की तरह पूरी छुट्टियां दी जाएं और रेगुलर स्टाफ के साथ ही तनख्वाह दी जाए। उन्होंने मांग की कि यूनिवर्सिटी हमारे हालातों को समझने की कोशिश करे और उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए।

खबरें और भी हैं...