पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माता साहब कौर गर्ल्स कॉलेज का बीएससी का नतीजा रहा शानदार

माता साहब कौर गर्ल्स कॉलेज का बीएससी का नतीजा रहा शानदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवंडी साबो|पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की तरफ से बीएससी (होम साइंस) भाग दूसरा समेस्टर तीसरा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें माता साहब कौर गर्ल्स काॅलेज का नतीजा शत प्रतिशत रहा है। काॅलेज की सभी छात्राएं फस्ट डिविजन में पास हुईं। होम साइंस विभाग के प्रमुख प्रो. शालिनी सहगल ने बताया कि कालेज मेरिट सूची में पहला स्थान लखवीर कौर ने 83% अंक, गुरप्रीत कौर ने 80% अंक हासिल कर दूसरा स्थान, हरप्रीत कौर ने 79.7% अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज प्रिंसिपल डा. कंवलजीत कौर ने छात्राओं को बधाई देते हुए शानदार प्राप्ति का श्रेय कालेज के होम साइंस विभाग के समूह अध्यापकों को दिया, जिन्होंने छात्राओं को सही शिक्षा दी।

खबरें और भी हैं...