पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूथ कांग्रेस भाजपा के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर के आगे 17 को करेगी घेराव

यूथ कांग्रेस भाजपा के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर के आगे 17 को करेगी घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवंडी साबो| केंद्र सरकार की तरफ से एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थी के लिए बनी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम जारी न किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस की ओर से भाजपा के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर के आगे 17 अप्रैल को घेराव किया जा रहा है। हलका तलवंडी साबो के यूथ कांग्रेस के प्रधान नवदीप सिंह गिल ने बताया कि पंजाब भर से बड़ी संख्या में यूथ वर्कर घेराव में शामिल होंगे। पत्रकारों से बातचीत करते नवदीप गोल्डी ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थी के लिए बनी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के 1615.79 करोड़ रुपए जारी न किये जाने के कारण पंजाब के 9 लाख 14 हजार 132 विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। विरोध में भाजपा के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर का घेराव किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...