पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु काशी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने शेफ मुकाबलों में जीते गोल्ड

गुरु काशी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने शेफ मुकाबलों में जीते गोल्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवंडी साबो| पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा करवाए गए शेफ मुकाबलों में गुरु काशी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जीत हासिल कर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया। डिप्टी रजिस्ट्रार डाॅ. अमित टुटेजा ने बताया कि कॉलेज आफ हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने पंजाब स्तर के शेफ मुकाबलों में फूड प्रोडक्शन (खाना बनाने) और ब्रैवेज़ सर्विसेज जैसे अलग-अलग ट्रेडों में भाग लिया। जिनमें से पिंटू और कोमलदीप कौर ने अपने-अपने मुकाबलों में से पहला स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड और योगेश ने दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीतकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। विभाग के प्रमुख शेफ गौरव खुराना ने कहा कि पंजाब स्तर के मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद ये विद्यार्थी पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए चुने गए हैं।

खबरें और भी हैं...