पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने तलवाड़ा नगर पंचायत बहाल रखने के लिए विधायक मिक्की को सौंपा ज्ञापन

लोगों ने तलवाड़ा नगर पंचायत बहाल रखने के लिए विधायक मिक्की को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवाड़ा नगर पंचायत को बहाल रखने के लिए कस्बे के गणमान्य लोगों ने विधायक अरुण डोगरा मिक्की को ज्ञापन सौंपा। इसकी कॉपी मुख्यमंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री तथा डायरेक्टर स्थानीय निकाय विभाग को भेजी गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 27 अक्टूबर 2010 को स्थानीय निकाय विभाग ने नोटिफिकेशन के तहत नगर पंचायत का गठन किया था, इस नोटिफिकेशन को बहाल रखा जाए।

ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत एरिया की आबादी 19400 है। जबकि नगर पंचायत बनाने के लिए 5 हजार आबादी जरूरत है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, अगर उन्हें नगर पंचायत एरिया से बाहर भी निकाल दिया जाए तो भी तलवाड़ा नगर पंचायत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोगों ने कहा कि स्वार्थी लोगों ने स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर को जो रिपोर्ट भेजी है, वह मनघडंत तथा झूठी है। नगर पंचायत के अधीन वशिष्ट नगर, आदर्श नगर, सुभाष नगर, माडल टाउन की गली नंबर-1-2-3, व्यास व्यू, मोहल्ला सांडपुर, आनंद विहार, नंगल की तरह बीबीएमबी कालोनी, विद्या इन्क्लेव, ठाकुर कालोनी, मोहल्ला नगर, सुंदर विहार तथा गांव हलेड का सिर्फ एक मोहल्ला दोसड़का आता है। इस एरिया में जंगलात की दफा 4-5 का कोई अर्थ नहीं बनता। यहां तक बीबीएमबी कालोनी का सवाल है तो उसमें जिला रोपड़ के कस्बा नंगल में बनी नगर कौंसिल में बीबीएमबी कालोनी बाकायदा शामिल है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत के नोटिफिकेशन पर मोहल्ला नगर तथा मोहल्ला दोसड़का के कुछ स्वार्थी लोग ही विरोध कर रहे हैं जबकि उपरोक्त एरिया में नगर पंचायत काफी विकास करवा चुकी है। अब 2018-19 का करीब 4 करोड़ बजट पास हो चुका है, तथा कार्य के लिए 2 करोड़ के टेंडर भी हो चुके हैं।

लोगों ने कहा कि तलवाड़ा के 95 प्रतिशत लोग नगर पंचायत के साथ हैं। विधायक अरुण डोगरा मिक्की को ज्ञापन देते वक्त इंजीनियर एसके गुप्ता, एसके सिंगल, दीपक दुआ पूर्व पार्षद, अमनदीप, अशोक कालिया, डॉ. एचके मेहता, एनके पुरी, आशु अरोड़ा, विनोद मिट्ठू समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...