पूर्व मंत्री स्व. रमेश चंद्र डोगरा की बरसी पर मेडिकल कैंप 22 को
तलवाड़ा टाउनशिप | पंजाब के पूर्व स्वास्थ मंत्री स्व. रमेश चंद्र डोगरा की बरसी के मौके पर 22 अप्रैल को मेडिकल कैंप का आयोजन सीएचसी भोल कलोता में किया जाएगा। विधायक अरुण डोगरा ने बताया कि कैंप में आंखों के माहिर डॉ. बलविंदरजीत सिंह, हड्डियों के माहिर डॉ. एसपी सिंह, एमडी मेडिसिन डॉ. सुखदेव और डॉ. लश्कर, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पुरी, ईएनटी डॉ. शमिंदर और महिला रोगों के माहिर डॉ. सुकृति मरीजों के स्वास्थ की जांच करेंगे। इस मौके पर मरीजों के ब्लड टेस्ट और ईसीजी नि:शुल्क की जाएगी और युवा वर्ग की तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा। जिसमें 100 युवा रक्तदान करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान कैप्टन धर्म सिंह, राम प्रसाद शर्मा, राहुल शर्मा, मुनीश मदान, परमिंदर टीनू, रॉकी चड्डा, सनी अरोड़ा, हरी ओम, मुनीश मदान, अमन मेहरा, टिंकू, अजय कंवर, विजय शर्मा, रविंदर सिंह, विक्की बलाम, नरिंदर टप्पू शर्मा, विनोद कुमार, ज्योति गौतम, प्रतिष कालिया मौजूद थे।