ब्लाक हाजीपुर के गांव थाना हाजीपुर के साथ जोड़ना सराहनीय : रमेश
हाजीपुर | गांव घगवाल के सरपंच रमेश कुमार बावा ने विधायक अरुण डोगरा मिक्की का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लाक हाजीपुर के अंतर्गत पड़ते कई गांवों को थाना हाजीपुर के साथ जोड़कर उन्होंने लोगों को राहत प्रदान की है। सरपंच बावा ने कहा कि पहले गांव सिप्परीयां, सवार, पडेलियां, आसफपुर, बडालीयां, शेखामत्ता, गगड़, जुगियाल, घगवाल, पस्सी-करोड़ा, नारनौल, बडला, कंदो करोड़ा, ललौता, खटिगढ़ व निक्कूचक्क थाना तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते थे और उक्त गांव के लोगों को लगभग 7 से 15 किलोमीटर का सफर तय करके इंसाफ के लिए जाना पड़ता था। मगर अब विधायक डोगरा के प्रयासों से उक्त गांव को थाना हाजीपुर से जोड़कर लोगों 1 से 4 किलोमीटर की दूरी ही तय करनी पड़ेगी। उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि जैसे उक्त सभी गांवों को थाना तलवाड़ा से हटाकर थाना हाजीपुर के साथ जोड़ा गया है। उसी तर्ज पर उक्त गांव को जो सब तहसील तलवाड़ा से जुडे हुए हैं, उन्हें भी सब तहसील हाजीपुर के साथ जोड़ा जाए ताकि उन्हें तहसील स्तर के काम करवाने के परेशानी न उठानी पड़े। इस मौके पर पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह, अजय जोली, रणवीर सिंह, पूर्व सरपंच विशंबर सिंह, मास्टर विजय शर्मा, हलवाई अमरी मौजूद थे।