संतुलित भोजन वही, जिससे संपूर्ण पोषण मिले
टाउनशिप सामाजिक सुरक्षा और बाल विभाग के दिशा निर्देश और सीडीपीओ तलवाड़ा रंजीत कौर की अगुवाई में आज ब्लॉक तलवाड़ा के गांव टोहलू में पोषण दिवस पर सेमिनार करवाया। इसमें राजकुमारी ने सेमिनार में आई हुई औरतोंं को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित भोजन वह है जिससे शरीर को संपूर्ण पोषण मिल सके जिसमें हर रोज शरीर की जरूरत मुताबिक कैलोरी, विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट हो। अगर हम संतुलित भोजन नहीं खाते तो हमारा शरीर में कमजोरी आनी शुरू हो जाती है। इसलिए संतुलित आहार ही जीवन का आधार है। सेमिनार में विभाग ने गर्भवतियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी बताया कि वह इस स्कीम का लाभ किस प्रकार से हासिल हैं और अंत में सेमिनार में आई हुई औरतों को फल और पौष्टिक तत्व से भरपूर भोजन भी दिया। इस मौके गांव के सरपंच सुरेश कुमार, ब्लाक तलवाड़ा की सभी आंगनबाड़ी वर्कर और गांव के लोग हाजिर थे।
टोहलू के सेमिनार में हाजिर औरतें और सीडीपीओ ऑफिस तलवाड़ा के सदस्य।