तलवाड़ा में भगवान परशुराम जयंती समारोह 18 को
तलवाड़ा | तलवाड़ा ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती समारोह 18 अप्रैल को सेक्टर-1 के श्री विश्वकर्मा मंदिर में मनाया जाएगा। सभा के युवा सदस्य अमित शर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह 9 बजे भक्तजन श्री सुंदर कांड का पाठ करेंगे। 11 बजे हवन और 11:30 से 1 बजे तक कीर्तन मंडलियां भजन संकीर्तन करेंगी।