वेतन नहीं मिलने से खफा, तलवाड़ा ब्लाक समिति का आंदोलन जारी
तलवाड़ा बीडीपीओ कार्यालय के सामने धरना देते मुलाजिम। -भास्कर
सरकार की कार्यप्रणाली पर नारेबाजी से निकाली भड़ास
भास्कर संवाददाता | तलवाड़ा
पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिलने से दुखी तलवाड़ा बीडीपीओ कार्यालय के सामने समस्त स्टाफ का धरना शुक्रवार भी लगातार जारी है। पंचायत सचिव मदन ने बताया कि स्टाफ को पिछले 6 महीने से पंजाब सरकार वेतन देने में विफल रही है, जिस कारण हमारा अपने परिवार का पोषण मुश्किल हो गया है। उपर से स्कूल में दाखिले के दिन चल रहे हैं। बच्चों की फीस, वर्दी कैसे बच्चों को लेकर दें, हमारी समस्या सरकार समझे, नहीं तो हम दुखी होकर अनशन शुरू कर देंगे। इस मौके स्टाफ ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।