दातारपुर में कल बांटे जाएंगे उज्ज्वला गैस कनेक्शन
दातारपुर | अंत्योदय स्कीम के अधीन आते गरीब परिवारों को कल 20 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अनिल गैस एजेंसी तलवाड़ा द्वारा मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे। इस संबंधी अनिल गैस एजेंसी तलवाड़ा के एमडी बाबू अनिल कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को दातारपुर रकड़ी पंचायत और आसपास के गांवों के करीब 100 गरीब लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे। गैस कनेक्शन वितरण समारोह मेन बाजार दातारपुर के डॉ. हरि राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने कपाटिया फार्म में होगा।