लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के उपलक्ष्य में शोभायात्रा आज
कमाही देवी | माता कामाक्षी देवी मंदिर के महंत श्री कृष्ण गिरी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा के लिए भव्य कलश यात्रा माता कामाक्षी देवी मंदिर से ब्यास नदी से जल लाने के लिए 52 गेट तलवाड़ा से सुबह 10 बजे महंत श्री राजगिरि जी के नेतृत्व में रवाना होगी। कलश यात्रा का दातारपुर, झीर का खुह, बैरियर तथा तलवाड़ा में भव्य स्वागत किया जाएगा।