पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तलवाड़ा में टॉपर स्टूडेंट्स को डीसी ने किया सम्मानित

तलवाड़ा में टॉपर स्टूडेंट्स को डीसी ने किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं व 12वीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल ने एक समारोह के दौरान सम्मानित किया। तलवाड़ा सेक्टर-3 के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिं. सुरेश कुमारी ने बताया कि स्कूल की 12वीं की छात्रा महक को मेरिट सर्टिफिकेट देकर डीसी विपुल उज्ज्वल ने सम्मानित किया। इसी तरह 10वीं की रीवा ठाकुर, तमन्ना को भी सम्मानित किया गया। इन छात्रा ने 10वीं में पंजाब में 18वां और 22वां रैंक लिया था। डीसी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कुछ प्रेरणा दायक टिप्स भी दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह लेहल, डीईओ प्राइमरी संजीव गौतम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...