- Hindi News
- National
- तलवाड़ा पहुंचे हिमाचल के सीएम को सौंपा मांगपत्र, टैरेस औद्योगिक क्षेत्र से निकलता दूषित पानी रोकने की मांग
तलवाड़ा पहुंचे हिमाचल के सीएम को सौंपा मांगपत्र, टैरेस औद्योगिक क्षेत्र से निकलता दूषित पानी रोकने की मांग
हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के दौरे के बाद बुधवार शाम 6 बजे हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर तलवाड़ा पहुंचे। सड़क मार्ग से सीएम नर्सरी मैदान में जैसे ही पहुंचे एनपी प्रधान डॉ. ध्रुव सिंह, मंडल प्रधान अमनदीप हैप्पी, केके शर्मा, अशोक बब्बा कालिया, विनोद मिट्ठू , आशु अरोड़ा, संजीव भारद्वाज समेत अन्य भाजपा नेताओं ने फूल माला पहना उनका स्वागत किया। तलवाड़ा से सीएम हेलीकॉप्टर में शिमला रवाना हो गए। इस मौके कामरेड शमशेर सिंह की अगुवाई में वर्करों ने सीएम को एक ज्ञापन दिया, जिसमें उनसे आग्रह किया है कि पंजाब से स्टे हिमाचल के इंडस्ट्रीयल एरिया से जो दूषित कैमिकल युक्त पानी निकल कर स्वा नदी में गिरता है उससे पशु जानवर प्रभावित हो रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए कोई प्लांट लगाया जाए।
इस अवसर पर हिमाचल सरकार के अाला अफसरों के अलावा उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, मंत्री सरवीन चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर आदि उपस्थित थे। पंजाब सरकार की तरफ से एसडीएम गुरचरन सिंह, डीएसपी नरेश कश्यप डेम सुरक्षा, नायब तहसीलदार वरिंदर भाटिया उपस्थित थे।