पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर से कलश लेकर ब्यास नदी से लाएंगी जल

मंदिर से कलश लेकर ब्यास नदी से लाएंगी जल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कमाही देवी

माता कामाक्षी देवी मंदिर के पूर्व महंत श्री कृष्ण गिरि की पुण्यतिथि पर आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आरंभ करने के लिए मंदिर से भव्य शोभायात्रा श्रद्धापूर्वक निकाली गई।

मंदिर के महंत राजगिरि के कुशल नेतृत्व में सुबह से ही शक्तिपीठ कामाक्षी देवी मंदिर में पूजा अर्चना शुरू की गई, जिसके बाद आचार्य सुदर्शन ऐरी ने मंत्रोच्चारण से विधिवत पूजा करके यज्ञ का शुभ आरंभ शंखनाद से किया। महंत राजगिरि ने बताया कि यह यात्रा कामाक्षी देवी मंदिर से कलश लेकर तलवाड़ा के समीप 52 गेट से ब्यास नदी का पवित्र जल लेकर आएंगी। इस दौरान भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ नाच कर शोभायात्रा में उर्जा भरने का काम किया। महिलाओं ने माता के जयकारों और भजनों से सभी भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। महंत राजगिरि ने बताया कि 17 मई से 24 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसमे स्वामी ब्रिजराज वृंदावन वाले कथा करेंगे और 20 से 24 मई को लक्ष्मी नारायण यज्ञ किया जाएगा।

24 मई को ब्रह्मलीन महंत कृष्ण गिरि को श्रद्धांजलि के साथ सभी कार्यक्रमों की पूर्णाहुति डाली जाएगी। इस मौके बनवारी लाल, राजेंद्र मेहता, अजय मेहता, संदीप शर्मा, देवराज ठाकुर, डॉ. रविंदर, बलकार सिंह, शकुंतला देवी, जनक दुलारी, सुखदेव डडवाल हाजिर थे।

कलश यात्रा के दौरान मौजूद भक्त। -भास्कर

खबरें और भी हैं...