पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज के लिए ससुरालवालों ने बड़ी बहन के सामने छोटी की गला घोंटकर हत्या की

दहेज के लिए ससुरालवालों ने बड़ी बहन के सामने छोटी की गला घोंटकर हत्या की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|लौरिया (पश्चिमी चंपारण)

स्थानीय थाना क्षेत्र की गोबरौरा पंचायत के बाघलोचना गांव में मंगलवार की रात एक नवविवाहिता की हत्या ससुराल वालों ने दहेज के लिए कर दी। हत्या के बाद ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए। मृतका की पहचान बाघलोचना गांव निवासी गोविंद की प|ी सुमन देवी के रूप में की गई है। सूचना पर लौरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। हत्या की प्राथमिकी मृतका की बड़ी बहन ललिता ने दर्ज कराई है जिसमें कहा है कि मृतका तथा वह सगी बहने हैं। दोनों की शादी तीन वर्ष पूर्व लौरिया के बाघलोचना गांव निवासी परमा महतो के पुत्रों के साथ हुई थी। इसमें ललिता की शादी बड़े पुत्र अजय से हुई तथा सुमन की शादी छोटे पुत्र गोविंद से हुई थी।

प्राथमिकी में इसने बताया है कि छोटी बहन सुमन को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। हद तो तब हो गई जब ललिता के सामने ससुराल वालों ने बुधवार की सुबह बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। प्राथमिकी में ललिता ने सास, ससुर एवं देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि दोनों शिकारपुर थाना के सिसई मंगरही निवासी शंभू महतो की पुत्रियां हैं। दोनों की शादी एक ही घर में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतका की बहन के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पहले की सुलह, बाद में गर्भपात की

दवा खिला कर प|ी को मार डाला

अररिया | खरैया बस्ती वार्ड संख्या 10 में एक पति ने पांच माह की गर्भवती प|ी को साजिश के तहत गर्भपात की दवा खिलाकर मार डाला। मृतका गायत्री की मां संजू ने एसपी से मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित मां ने कहा कि बेटी गायत्री की शादी 12 साल पहले संजय पांडेय के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसने जमीन बेचकर 4 लाख रुपए दिए। इसके बाद भी प्रताड़ित करते रहे। तंग आकर गायत्री ने शिकायत कर दी। पति ने गलती नहीं करने का आश्वासन दिया। बीते 2 अप्रैल को ससुराल वालों ने गायत्री को गर्भपात की दवा खिला दी। ज्यादा खून बहने से गायत्री की मौत हो गई।

मोतिहारी में दहेज के 5 लाख रुपए नहीं लाने पर बीवी और बेटी को धुन डाला

मोतिहारी | दहेज में पांच लाख रुपए नहीं लाने पर एक महिला व उसकी पुत्री को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट मोहल्ले की है। घायल जकिरा खातून व चांदनी सुल्तान का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जकिरा ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पति वारिस अली, पुत्र अफताब आलम व मेहरुन निशा को आरोपित किया है। कहा है कि शहर के मीना बाजार में पति की बटन व धागा की दुकान है। उक्त दुकान में रुपए लगाने के लिए पति मायके से पांच लाख मांग कर लाने का दबाव देने लगा। दहेज में मायके से रुपए लाने से इंकार करने पर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाने आई पुत्री चांदनी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

समस्तीपुर में आम के बागीचे में मिला जदयू नेता के पुत्र का शव

समस्तीपुर | जिले के उजियारपुर बाजार के रहने वाले जदयू के प्रांतीय नेता प्रमोद मिलीन के पुत्र गौरव कुमार का शव आम गाछी में मिलने से बुधवार शाम सनसनी फैल गई। गौरव हाई स्कूल का छात्र था। वह घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था। घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन समेत जदयू के कई वरीय नेता सदर अस्पताल पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार गौरव बाजार के काली स्थान के पास क्रिकेट खेल रहा था। लोगों ने उसे क्रिकेट मैदान से भागते हुए घर की ओर जाते हुए देखा। वह भागते हुए आम गाछी के पास मुंह के बल गिर गया। हल्ला होने पर स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डिप्रेशन के शिकार युवक ने नस काट की खुदकुशी

अररिया | सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ में बुधवार को 17 वर्षीय बबलू साह नामक युवक ने अवसाद से ग्रस्त होकर मौत को गले लगा लिया। उसने मंगलवार की रात हाथ की नस काट ली। अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि युवक छोटा मोटा काम करता था। वह एक निजी दूरसंचार कंपनी के सिम के सेल से भी जुड़ा था।

अररिया की खरैया बस्ती की घटना, मृतका की मां ने मांगा न्याय

कटिहार: जहर खा युवक ने दी जान, खेत में मिली लाश

कदवा| स्थानीय थाना के सझैली ग्राम निवासी बिरजू शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र बिट्‌टू शर्मा ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उक्त युवक मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण सात दिन पहले घर से बिना बताए चला गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर नहीं मिला। बुधवार को संझैली गांव के पास एक मकई खेत में उसका शव बरामद किया गया।

खबरें और भी हैं...