- Hindi News
- National
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता ने अस्पताल में तोड़ा दम
तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता ने अस्पताल में तोड़ा दम
शादी का कार्ड बांटने निकले पिता-बेटे को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्काॅपियों ने टक्कर मार दी। इससे बेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पिता ने सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। घटना काेलकाता-नई दिल्ली हाइवे पर बारूण थाना के प्रीतमपुर गांव के समीप घटी है। मृतकों में राेहतास जिले के अंकोढ़ीगोला थाना अंतर्गत तेतराईन गांव निवासी 50 वर्षीय शशिकांत बैठा व उसका 27 वर्षीय बेटा कमलकांत कुमार शामिल हैं। पुलिस को पहले तो शवों का शिनाख्त करने में थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन, फिर जान-पहचान के कुछ लोगों द्वारा उनकी पहचान की गई। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराते हुए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। उधर घटना को अंजाम देने वाली स्कॉर्पियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक शशिकांत के छोटे बेटे रविकांत की शादी थी। 31 अप्रैल को रविकांत का तिलक चढ़ना था और 3 मई को शादी थी।
दोनों इसी शादी का कार्ड अपने रिश्तेदारों के बीच बांटने बाइक से निकले थे। दोनों कुटुंबा थाना के विजहर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे। एनएच दो पर बारूण के प्रीतमपुर समीप डेहरी की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मार दी कि बाइक पर सवार दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े और जख्मी हो गए। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और दोनों जख्मी पिता-पुत्र अस्पताल भिजवाया।