- Hindi News
- National
- पलरा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मां व बेटी की मौके पर मौत
पलरा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मां व बेटी की मौके पर मौत
जमुआ थाना क्षेत्र के पलरा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मां एवं बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे मृतिका के पति को मामूली चोट आई। बुधवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रानीखावा निवासी संतोष मंडल ससुराल चुंगलो के कोडाडीह से ग्लैमर बाइक से ससुराल से प|ी पूजा देवी एवं 18 महीने की पुत्री यशस्वी कुमारी को लेकर घर जा रहा था। पलरा में बालू लदा ट्रैक्टर से साइड लेने पर पिछले चक्का की चपेट में आ गया।
जहां मां और पुत्री का मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पाकर जमुआ थाना प्रभारी श्यामचंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच बाइक व ट्रैक्टर को जब्त कर शव को कब्जे में लिया। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन एवं ग्रामीण शव को 5 घंटे तक घटना स्थल पर ही रखा। थाना प्रभारी के समक्ष जमुआ बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार से फोन पर बात की गई। सरकारी लाभ दिलाने के आश्वासन पर परिजन माने। जमुआ पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं ट्रैक्टर के मालिक व ड्राइवर पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना से मृतिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतिका की मां एवं पति बार-बार अचेत हो रहे थे।
चित्र परिचय : 18 जीआरडी 35, 36 अचेत हो रही मृतिका की मां, सड़क पर शव रख मुआवजे की मांग करते ग्रामीण.