पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व की दुश्मनी खस्सी विवाद का खूनी अंत

पूर्व की दुश्मनी खस्सी विवाद का खूनी अंत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तमाड़ थाने के चाैकीदार राजू महताे (32) की शनिवार रात सेरेंगडील गांव में अपराधियों ने गाेेली मार कर हत्या कर दी अाैर उनकी ही बाेलेराे गाड़ी (जेएच 01 बीक्यू 6340) में लादकर अनगड़ा ले गए। राजू के साथी संजय सत्कर्मकार काे भी अपराधियाें ने धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया। राजू का एक अन्य साथी भंजन हजाम किसी तरह जान बचा कर भागा। घटना राजू के गांव सेरेंगडीह में रात 11 बजे हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजू महतो की गोली मार कर हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसका शव उसी की बोलेरो में अनगड़ा थाना क्षेत्र की नारायण घाटी में जला दिया। हालांकि, जलाया गया शव राजू महतो का ही, इस पर पुलिस कुछ कहने से कतरा रही है। इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनगड़ा थाना में अज्ञात का शव बरामद हाेने और तमाड़ थाना में युवक के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

इधर घटना की सूचना मिलते राजू की प|ी उषा देवी सदमे में गुमसुम हो गई। राजू की 13 साल की पुत्री नेहा, पुत्र कुलदीप अाैर देवकुमार का राे-राेकर बुरा हाल था। पिता माेहन महताे का पहले ही निधन हाे चुका है। राजू की मां बेटे की हत्या होने की सूचना मिलते घटनास्थल की अाेर बदहवास दौड़ने लगी।

निगेटिव न्यूज

सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी है।

राजू महतो।

शोकाकुल चौकीदार की प|ी और परिजन।

तमाड़ थाना के चौकीदार को गोली मारी, शव को उसकी ही गाड़ी में रख कर जला डाला

राजू महतो की जली बोलेरो गाड़ी, जो अनगड़ा की नारायणी घाटी में मिली।

चौकीदार हत्याकांड में पांच के खिलाफ केस, एक हिरासत में

इधर, जिला और राज्य की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर कई सबूत एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। कुछ लोग मामले को उग्रवादी घटना से जोड़कर देख रहे हैं। चौकीदार राजू महतो की गोली मारकर हत्या करने और उसकी बोलेरो के साथ शव को जलाने की घटना को लेकर रविवार की देर शाम तमाड़ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इनमे गांव के ही पुल्केश्वर सत्कर्मकार, पद्मदेव सत्कर्मकार राजू सत्कर्मकार राजकुमार व एक अन्य शामिल है। प्राथमिकी राजू महतो की प|ी उषा देवी ने कराई । पुलिस ने इनमें से एक अभियुक्त पद्मदेव को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने राजू महतो के चालक पर भी संदेह जताया है।

तीन बच्चों का पिता राजू की छवि क्षेत्र में दबंग किस्म की

राजू महतो तमाड़ थाना के बीट सेरेंगडीह मिटठूडीह का चौकीदार था। शादीशुदा तीन बच्चों का पिता राजू की छवि क्षेत्र में दबंग किस्म की रही है। शनिवार रात 11 बजे राजू अपनी बोलेरो (जेएच01 बीक्यू 6340) पर अपने दो अन्य साथियों संजय राज कर्मकार और भंजन हजाम के साथ गांव में शराब पीने पहुंचा था। राजू बुंडू से अपनी बोलेरो बना कर लौटा था। इसी बीच पहले से वहां कुलकेश्वर कर्मकार अपने पांच-सात अन्य साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी क्रम में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। विवाद के क्रम में ही राजू पर किसी ने गोली चला दी। राजू को बचाने आए संजय कर्मकार के उपर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। इधर, भंजन हजाम माैके से फरार हो गया और राजू के घरवालों की इसकी जानकारी दी। राजू के घरवाले तमाड़ थाने की सूचना देकर उसकी खोजबीन करने लगे। बताया जाता है कि गोली लगने से राजू की मौत हो गई थी। हत्यारे उसे उसी की बोलेरो गाड़ी में लादकर हराडीह-राहे होते हुए राहे-हाहे पथ पर काेंतोटोली से आगे नारायण घाटी में ले आए। यहां पर राजू का शव वाहन सहित जला दिया गया। रात होने के कारण इस रोड पर कोई आवाजाही नहीं होती है। सुबह में लोगों की इस घटना की जानकारी हुई। वाहन पूरी तरह जल गया था। शव की सिर्फ हड्डी बची थी। इस कारण शव की पहचान करने में परेशानी हो रही है। घायल संजय का सीएचसी तमाड़ में इलाज चल रहा हैं।

कुलकेश्वर की खस्सी खा गया था, तब से विवाद था : एक खस्सी के कारण हुए विवाद ने राजू की जान ले ली। दो माह पूर्व कुलकेश्वर कर्मकार के एक खस्सी को कुत्ते ने काट दिया था। बाद में इस खस्सी को राजू अपने साथियों के साथ मिल कर खा गया। इसी बात को लेकर कुलकेश्वर और राजू के बीच तनाव बढ़ता गया। कुलकेश्वर पूर्व में राजू का वाहन चालक था। राजू की दबंगई के कारण गांव के कई लोग उससे नाराज थे। बताया जाता है कि कुलकेश्वर ने राजू को मारने के लिए बाहर से दो शूटर मंगवाए थे। उन्हें पता था कि अपनी गाड़ी बनाने के बाद राजू शराब पीने जरूर आयेगा। और यही हुआ।

खबरें और भी हैं...