पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ, उन्नाव के बाद अब यूपी के एटा में शादी में आई 8 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या, आरोपी टेंटकर्मी गिरफ्तार

कठुआ, उन्नाव के बाद अब यूपी के एटा में शादी में आई 8 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या, आरोपी टेंटकर्मी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में एक ऑटो चालक ने टॉफी का लालच देकर 14 साल की दिव्यांग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

यूपी के ही इटावा जिले में दो नाबालिग सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, खेत में मिले शव

इटावा |
उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर इलाके में सोमवार देर शाम दो सगी नाबालिग बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों बहनें शाम को खेत पर गईं थीं। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाशी की। नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में सूचना दी। वहीं, मंगलवार सुबह दोनों के शव खेत पर एक ही जगह पर मिले। इटावा एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना कैलामऊ की है। दोनों लड़कियों की उम्र 17 और 14 साल थी। घटनास्थल से कारतूस का खोका और शराब की बोतल भी मिली है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम और एक्सपर्ट्स ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

मप्र में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

शिवपुरी |
मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के अमरोद गांव में 6 साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पुुलिस ने बताया कि बच्ची परिजन के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार देर रात आरोपी उसे सोते समय उठा ले गया था। मासूम को चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

दरिंदगी की शिकार मासूम की शिनाख्त के लिए सूरत के साड़ी कारोबारियों की पहल, बंडल के साथ भेजीं बच्ची की तस्वीरें

सूरत| 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद सूरत के साड़ी कारोबारियों ने एक संजीदा पहल की है। बच्ची की तस्वीर देशभर में भेजे जाने वाले साड़ियों के बंडल के साथ लगाई जा रही है ताकि उसकी पहचान हो सके। इससे पहले सूरत पुलिस ने बच्ची की फोटो सार्वजनिक कर लोगों से उसे पहचानने की अपील की थी। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से इसकी मंजूरी भी ली थी। 6 अप्रैल को सूरत-मुंबई हाइवे पर उसका शव मिला था। वह दरिंदगी की शिकार हुई थी। मंगलवार को आंध्रप्रदेश और राजस्थान के कुछ लोग पीड़िता की पहचान के लिए सामने आए। पुलिस का कहना है कि डीएनए से मिलान करके किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकेंगे। आंध्रप्रदेश के एक व्यक्ति ने बच्ची का आधार कार्ड दिखाकर दावा किया कि यह उनकी बेटी है जो अक्टूबर 2017 से लापता है।

6 अप्रैल को सूरत में शव मिला था, शरीर पर थे 80 घाव

आंध्रप्रदेश से आए व्यक्ति का दावा- बच्ची मेरी, पिछले साल गायब हुई थी

खबरें और भी हैं...