चौकीदार राजू महतो हत्याकांड की निंदा
चान्हो | झारखंड प्रदेश चौकीदार संघ के चान्हो प्रखंड इकाई ने तमाड़ के चौकीदार राजू महतो हत्याकांड की निंदा की है। साथ ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चौकीदार शिवचरण ने प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा है कि उम्मीद है हत्यारे जल्द ही सलाखें के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में चान्हो के सभी चौकीदार राजू महतो के परिजनों के साथ खड़े हैं।