घाघरा में तालाब में डूबने से युवक की मौत
घाघरा थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव निवासी कृष्णा उरांव के 18 वर्षीय पुत्र पप्पू उरांव का शव जलका केंद्र टोली स्थित तालाब से पुलिस ने बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि पप्पू उरांव अपने मोपेड से गांव गोरियाडीह से रेलवे का टिकट लेने सोमवार को घाघरा आया था। जिसके बाद लौटने के क्रम में शाम में तालाब में गिर जाने से पप्पू की मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह शौच के लिए लोग तालाब के पास पहुंचे, तो शव देखा। गोरियाडीह गांव निवासी कृष्णा उरांव ने मृतक की पहचान पप्पू उरांव के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।