पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामगढ़ में स्कूटी डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

रामगढ़ में स्कूटी डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़-बरकाकाना फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई,जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के सहयोग से घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां, उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में कर कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन के करीब 1.30 बजे कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार निवासी आनंद करमाली (19) पिता भोली करमाली और सागर करमाली (21) पिता सुरेंद्र करमाली स्कूटी से बरकाकाना से रामगढ़ जा रहे थे। इस बीच आर्मी स्कूल के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें, स्कूटी सवार आनंद व सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को नईसराय के सीसीएल केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां, डॉक्टरों ने आनंद करमाली को मृत घोषित कर दिया, जबकि, घायल सागर का प्राथमिक इलाज किया गया। सूचना पर थाना के पुलिस अधिकारी राजेश कुजूर ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, खबर मिलने के बाद मृतक और घायल युवक के परिजन व परिचित अस्पताल पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

खबरें और भी हैं...