पिस्का नगड़ी| धुर्वा डैम में सोमवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, जिसे नगड़ी पुलिस डैम से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। नगड़ी पुलिस शव को निकालने के बाद पहचान के लिए प्रयास की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।