मासूम सवाल! जवाबदेह हम सब...
ये तस्वीर कोच्ची की है। कठुआ और उन्नाव दुष्कर्म मामले के विरोध में प्रदर्शन।
सूरत में बच्ची से रेप नहीं, लकड़ी से जख्मी किए अंग: पोस्टमार्टम
सूरत | सूरत के पांडेसरा में मृत मिली बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। लकड़ी से उसके अंगों को जख्मी किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। हालांकि, बच्ची के अंगों पर जख्मों की वजह से दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने जांच को गुमराह करने के लिए संभवत: ऐसा किया हो। जांच अधिकारी बीएन दवे के अनुसार मासूम को छह दिन तक भूखा रखने के बाद हत्या की गई।
बच्ची की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। अब पुलिस घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ में जुटी है। सोमवार को घटनास्थल के तीन किमी दायरे में पुलिस टीमों ने फोटो-पोस्टर दिखाकर घर-घर से जानकारी जुटाई। तीन राज्यों के आठ हजार गुमशुदा बच्चों का डेटा भी खंगाला जा चुका है। इनमें से 40 परिवारों से शिनाख्त के लिए संपर्क किया गया है। एक बिल्डर ने पीड़िता की शिनाख्त और आरोपी के बारे में सुराग देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
अब सब कुछ अदालत में
नई दिल्ली/कठुआ | देश काे हिला देने वाला कठुआ दुष्कर्म कांड अब अदालत में है। सोमवार को कठुआ के ट्रायल कोर्ट में सभी आरोपियोंं की पेशी हुई और सुनवाई शुरू हो गई। मामले के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। उधर उन्नाव मामले में विधायक के खिलाफ सीबीआई की जांच जारी है।
सुप्रीम कोर्ट: केस की सुनवाई चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की मांग...
कठुआ दुष्कर्म और हत्याकांड की सुनवाई चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर सरकार से जवाब मांगा है। पीड़ित परिवार, उनके सहयोगी तालिब हुसैन और वकील दीपिका सिंह को सुरक्षा देने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।
आरोपियों ने नारको टेस्ट की मांग की
उधर कठुआ की जिला अदालत में मामले का ट्रायल शुरू हुआ। इसमें मुख्य आरोपी सांझी राम सहित कई आरोपियों ने नारको टेस्ट कराने की मांग की। कोर्ट ने आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी देने के आदेश के साथ सुनवाई 28 अप्रैल तक टाल दी।
सांझी राम