मांडर में ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, तीन घायल
मांडर | गुड़गुड़जाड़ी मंे बालू लोड करने जा रहे ट्रैक्टर के पलटने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान लोहरदगा निवासी 18 वर्षीय सचिन भगत के रूप में की गई है। घायलों मंे गुड़गुड़जाड़ी के प्रकाश उरांव, सूरज उरांव व ललित उरांव शामिल हैं। सचिन भगत गांव में किसी के घर शादी समारोह में आया था। शनिवार को दोस्तों को ट्रैक्टर से जाता देख वह भी उनके साथ जाने लगा, तभी तेज गति के कारण नदी के पहले ट्रैक्टर पलट गया। मांडर पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।