बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या
बेगूसराय | जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के शादपुर गांव में अपराधियों ने बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि शादपुर गांव निवासी राजीव रंजन (30) देर रात अपने घर लौट रहा था तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पूर्व अपराधियों ने राजीव के पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।