बरवाडी बरकाकाना रेलखंड के राय रेलवे स्टेशन पर 14 मई की शाम जिस शख्स की हत्या हुई थी वह टीपीसी का एरिया कमांडर था। उसकी पहचान गयासुद्दीन अंसारी उर्फ राजन के रूप में की गई है। रामगढ़ कोयलांचल में लेवी वसूलने के लिए कुख्यात था गयासुद्दीन अंसारी उर्फ मुन्ना 30 वर्षीय पिता शराफत अंसारी साकिन रामगढ़ थाना छतरपुर जिला पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले की ही जेल से छूटा था। अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एशियाई सेक्शन के बरकाकाना रेल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरकाकाना रेल थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करा लिया गया है।
गयासुद्दीन 10 वर्ष पहले घर से भागकर टीपीसी संगठन में शामिल हुआ था। कुछ दिन पूर्व संगठन का काम करने के बाद उस एरिया का मीटर का पोस्ट दे दिया गया था। शुरुआत में टीपीसी के सब जोनल कमांडर स्व. सागर गंजू के साथ रास्ते में रहता था। वह खलारी, पिपरवार, बुढ़मू, खेड़ा, रीवा रामगढ़ के इलाके में संगठन के लिए लेवी वसूलने का काम करता था।