पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेरोजगार संघर्ष समिति ने किया खलारी बंद का समर्थन

बेरोजगार संघर्ष समिति ने किया खलारी बंद का समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलारी | नौजवान बेरोजगार संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को हुटाप पंचायत भवन मैदान में मनीष सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछले वर्ष छात्र रवि विश्वकर्मा की हुई रहस्यमय मौत का खुलासा पुलिस द्वारा अब तक नहीं कर पाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि रवि के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी संतोषजनक नहीं है। साथ ही, खलारी पुलिस भी एक वर्ष बीत जाने के बाद भी रवि की मौत की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। अंत में समिति ने रवि की मौत का जांच सही से करने की मांग को लेकर खलारी युवा मोर्चा द्वारा 21 मई को आहूत खलारी बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया। बैठक में प्रदीप यादव, अमित कुमार सिंह, अशोक राम, अकबर खान, इनुस अंसारी, गुड्डू खान, असलम खान, अख्तर खान, अमित कुमार गुप्ता, सचिन गिरि, नरेश राम, इम्तियाज खान, नंदू सिंह आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि खलारी चदराधौड़ा निवासी 16 वर्षीय छात्र रवि विश्वकर्मा अपने घर से दोस्त के साथ निकला था। दूसरे दिन उसका शव खलारी सीमेंट फैक्ट्री की बंद खदान के पानी में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए खलारी थाना में मामला दर्ज कराया था।

खबरें और भी हैं...