पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प. बंगाल सीमा से 1 किमी दूर कालीपहाड़ी में गला रेता मिला युवक का शव

प. बंगाल सीमा से 1 किमी दूर कालीपहाड़ी में गला रेता मिला युवक का शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाला | नाला थाना क्षेत्र स्थित कालीपहाड़ी गांव के पास पुलिस ने मंगलवार रात एक अज्ञात शव बरामद किया है। घटना 2-3 दिन पहले की है। गला रेता शव गांव के पास पलाश जंगल स्थित खेत में फेंका हुआ था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया है। घटनास्थल से महज एक किलोमीटर दूर अजय नदी के उसपार बंगाल की सीमा शुरू होती है। 14 मई को बंगाल में पंचायत चुनाव भी संपन्न हुआ है। नाला थाना पुलिस ने बंगाल के निकटस्थ थानाध्यक्ष से संपर्क करना शुरू किया है।

खबरें और भी हैं...