पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाराणसी : पुल हादसे में सेतु निगम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर

वाराणसी : पुल हादसे में सेतु निगम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी | वाराणसी जिला प्रशासन ने पुल हादसे के मामले में सेतु निगम के अधिकारियों के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले फ्लाईओवर के निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रथमदृष्ट्या दोषी मानते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सेतु निर्माण निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एचसी तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर केएस सूदन, असिस्टेंट इंजीनियर राजेश सिंह और लालचंद को सस्पेंड कर दिया है।

इस बीच, मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर भी सामने आई। पोस्टमार्टम हाउस से शव के बदले में दो सौ रुपए की मांग की गई। मामला सामने आने पर रुपए की मांग करने वाले सफाईकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...