पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्ची का शव कब्र से निकाला पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बच्ची का शव कब्र से निकाला पोस्टमार्टम के लिए भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेराल पुलिस ने गढ़वा सीजीएम के निर्देश पर तीन वर्ष की बच्ची के दफना दिए गए शव को निकलकर अंत्यपरीक्षण कराया गया। मृतक बच्ची का नाम सोनी कुमारी था। उसकी मौत 26 मार्च को हो गई थी। इसके बाद उसके पिता मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव निवासी कृष्णा चौधरी ने बच्ची की चाची पर ही मेराल थाना में अपनी बेटी को इमली में जहर देकर मारने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में उसने गढ़वा व्यवहार न्यायालय में आवेदन देकर भी मामला दर्ज कराया। आरोप की गंभीरता को देखते हुए सीजीएम कोर्ट से मेराल पुलिस को उक्त शव को निकालकर अंत्यपरीक्षण के आदेश दिए गए थे।

मेराल पुलिस ने सीजीएम के आदेश के बाद दंडाधिकारी बनाए गए मेराल के बीडीओ राहुल कुमार और थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति की उपस्थिति में शुक्रवार को बच्ची के दफनाए गए शव को निकालकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...